आम के पेड़ से गिरने से 40 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल,रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – प्रमोद कुमार

दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में रविवार शाम करीब 5 बजे आम के पेड़ से गिरने से 40 वर्षीय इंद्रदेव पुत्र प्रभानाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि इंद्रदेव घर से लगभग तीन किलोमीटर दूर लगे पेड़ पर चढ़कर पक्‍के फलों को तोड़ रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ा और वे नीचे गिर गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एम्बुलेंस 108 की टीम ईएमटी पंकज और चालक गौतम त्वरित रूप से घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सक मनोहर सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इंद्रदेव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि गिरने से इंद्रदेव के बाएं हाथ में फ्रैक्चर है और शरीर के अन्य हिस्सों में भी आंतरिक चोटें आई हैं।

Leave a Comment