तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
दुद्धी – सोनभद्र
भारतीय जनता पार्टी के रेनूकूट मण्डल कार्य समिति की बैठक राधा कृष्ण मंदिर सत्संग हॉल में आयोजित की गई
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सोनभद्र के जिला अध्यक्ष अजित चौबे उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ पण्डित श्याम प्रसाद मुखर्जी व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया ।
मुख्य अतिथि अजीत चौबे जी ने मंडल के सभी बूथों को मजबूत करके बूथ पुनरीक्षण संपर्क अभियान जो 15 अगस्त से 15 सितंबर तक चलेगा इसके बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया । सभी शक्ति केंद्रों (सेक्टर सयोजक)का पुनरीक्षण का कार्य करने के लिए 16 सदस्य टीम का निर्माण किया गया ।
भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चाँद प्रकाश जैन ने कहा कि कार्यकर्ताओ में जोश व उत्त्साह हमेशा बना रहे और सभी कार्यकर्ता आपस मे मिलजुलकर समन्वय बनाकर काम करे भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहाँ जमीनी स्तर का कार्यकर्ता प्रधान मंत्री पद तक पहुच सकता है
तत्पश्चात स्वागत समारोह बूथ अध्यक्ष व कोरोना काल में कार्य किए हुए कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय जनजाति मोर्चा श्रीमती शारदा खरवार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती कुसुम शर्मा जी,मंडल प्रभारी रबीन्द्रनाथ पाठक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चांद प्रकाश जैन, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजीत गुप्ता, राज बाबू वर्मा, अभय सिंह, रोहित, सुरेश गुप्ता, जे पी शुक्ला,राम भगत यादव,गीता सिंह,दुर्ग विजय मिश्रा,प्रेम शंकर रावत, किरण सिंह रेणुकूट मंडल के रेणुकूट मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी बृजेश चौहान व सारे पदाधिकारी शामिल रहे
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभाकर गिरी जी व संचालन महामंत्री राम जयसवाल और प्रदीप सिंह रानू जी ने किया ।






