तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विष्णु गुप्ता
फर्जी बेसिक शिक्षा अधिकारी बनकर नियुक्ति का झांसा देते हुए कई बेरोजगारों से 50 लाख से अधिक की ठगी करने वाले आरोपी को भदोही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर 40 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं।
एडिशनल एसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामसिंह यादव प्रयागराज के सरायममरेज का रहने वाला है। यह टेलीग्राम के एक ग्रुप पर शिक्षक भर्ती से संबंधित अभ्यर्थियों की पीडीएफ सूची प्राप्त करता था। नए नए सिम कार्ड से व्हाट्सप, ईमेल आईडी बनाकर अभ्यर्थियों से संपर्क करता नियुक्ति के नाम पर रुपए की ठगी करता। ठगी का पैसा वह जिले के कई सीएचसी और दुकानदारों को खुद को अधिकारी बताकर उनके क्यूआर कोड पर ठगी की रकम मंगा लेता। भदोही के एक पीड़ित ने आरोपी की पहचान की जिससे आरोपी ने 36 हजार से अधिक रुपयों की ठगी की थी।
आरोपी के खिलाफ ठगने संबंधित 40 शिकायतें प्राप्त हैं जिसमें लगभग 50 लाख तक की ठगी किया गया है। आरोपी के खिलाफ भदोही में तीन और प्रदेश के अन्य जिलों में तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को पुलिस ने ज्ञानपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी कर रही है।






