आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए दुद्धी महिला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – इब्राहिम खान

दुद्धी (सोनभद्र)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए दुद्धी महिला थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक विनय प्रभाकर साहनी ने की। पुलिस उपाधीक्षक विनय प्रभाकर साहनी ने दुद्धी कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न छठ घाटों पर होने वाले छठ पूजा की जानकारी ली। इस दौरान प्रमुख छठ घाटों की साफ-सफाई, गहरे पानी में बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और महिलाओं के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम बनाने पर चर्चा हुई। पुलिस प्रशासन ने पर्व के दौरान घाटों पर महिला पुलिसकर्मियों सहित पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने का आश्वासन देते हुए सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
पीस कमेटी बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, इंस्पेक्टर विश्वनाथ प्रताप सिंह, महिला थाना प्रभारी संतु सरोज, एसएसआई संजय सिंह सहित विभिन्न पूजा समिति के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment