तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – विष्णु गुप्ता
मिर्जापुर – उत्तर प्रदेश
बेचूबीर बाबा धाम के चढ़ावे में पुलिस ने की जबरन वसूली का आरोप!
वंशजों ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत, अनशन की चेतावनी
मिर्जापुर में अहरौरा थाना क्षेत्र के जंगल महाल गांव स्थित प्रसिद्ध बेचूबीर बाबा धाम में लगे तीन दिवसीय मेले में चढ़ावे के पैसे की जबरन वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

बेचूबीर बाबा के वंशज एवं व्यवस्थापक रोशनलाल यादव एडवोकेट ने अहरौरा एसओ अजय मिश्रा और एसआई संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
आरोप है कि 18 से 20 नवंबर तक लगे मेले के बाद चढ़ावे में से एसओ ने 50 हजार और एसआई ने 20 हजार रुपये कुल 70 हजार रुपये जबरन वसूल लिए। दूसरे दिन 50 हजार और न देने पर धमकी देने का भी आरोप है।

वंशजों ने सीएम पोर्टल समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। सीएम पोर्टल की शिकायत की जांच सीओ मड़िहान को मिली है।
वंशजों का कहना है कि अगर एसओ के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो डीएम कार्यालय मिर्जापुर के सामने आमरण अनशन पर बैठेंगे।






