पशु चिकित्सक का स्थानांतरण रोकने हेतु उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

दुद्धी।तहसील मुख्यालय पर स्थित एक मात्र राजकीय पशु चिकित्सालय दुद्धी में तैनात उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ प्रदीप कुमार स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से रोके जाने की मांग को लेकर शनिवार को दुद्धी बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल ने जिला अधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जनहित में नए चिकित्सक की तैनाती तक रोक लगाए जाने की मांग की है।प्रतिनिधि मंडल ने सौंपे ज्ञापन में कहा है कि पशुओं की स्वास्थ्य की देखभाल के लिए तहसील मुख्यालय पर एक मात्र डॉ तैनात हैं और पता चला है कि इनका भी पिछले महीने गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया है जिससे पशुओं की स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और जिलाधिकारी एवं शासन से दुद्धी में नए पशु डॉक्टर की तैनाती तक स्थानांतरण पर रोक लगाए जाने की मांग उठाई है।दुद्धी बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल के कुलभूषण पाण्डेय ने बताया कि दुद्धी तहसील मुख्यालय पर एक मात्र पशु चिकित्सक डॉ प्रदीप कुमार हैं जो पशुओं की बेहतर देखभाल करते हैं लेकिन पिछले महीने इनका स्थानांतरण कर दिया गया है जबकि दुद्धी में किसी पशु चिकित्सक की तैनाती नही दी गई इसलिए पशु अस्पताल डॉक्टर विहीन हो जाएगा।इसलिए दुद्धी बार एसोसिएशन जनहित एवं पशुहित में मांग करता है कि दुद्धी पशु अस्पताल से तब तक डॉ प्रदीप कुमार को रिलीव न किया जाए जब तक किसी नए डॉक्टर की स्थायी रूप से तैनाती नही हो जाती हैं।
इस दौरान दुद्धी बार के अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता,सिविल बार अध्यक्ष रामेश्वर तिवारी,कुलभूषण पांडेय,दिनेश अग्रहरि, सत्यनारायण यादव,प्रेमचंद यादव,रामपाल जौहरी,अरुणोदय जौहरी सहित अन्य अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

Leave a Comment