तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
चोपन – सोनभद्र
चोपन थाना इलाके के सिंदुरिया में उस समय हड़कम्प मच गया जब एक युवक की लाश बरामद हुई
सोनभद्र चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में सड़क के किनारे एक युवक का शव मिला जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया युवक को गोली मारकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है वहीँ मामले की जानकारी मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुँच गयी जबकि मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचकर निरिक्षण किये और बताया कि मृतक की पहचान सुरेंद्र पांडे के रूप में हुई है जो कि सिंदुरिया गांव के रहने वाले हैं और इनका पारिवारिक विवाद पहले से चला रहा है सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है और जो भी लोग इस मामले में संलिप्त होंगे उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वही परिजनों का कहना है कि पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा था और भाई के द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने की वजह से आज हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है उन्होंने बताया कि सुरेंद्र पांडे का साला विनोद व एक अन्य व्यक्ति से जान का खतरा उसका भाई बता रहा था लेकिन पुलिस की कार्रवाई ना होने की वजह से आज घटना को अंजाम दिया गया।
हालांकि पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान मृतक के घर में रह रहे किरायेदारों से भी बात की इस पर किरायेदारों ने बताया कि बाइक से 2 लोग रात में आए हुए थे और मृतक सुरेंद्र पांडे के द्वारा उनको बैठाकर बात करने के साथ ही उन्हीं के साथ चले गए जिसके बाद वह नहीं लौटे।
जबकि मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक सहित जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया पुलिस अधीक्षक अमरेंदर प्रसाद सिंह ने बताया कि सिंदुरिया गांव में सड़क के किनारे एक युवक का शव मिला है जिस पर गन शॉट के निशान हैं मौके का निरीक्षण किया जा रहा है पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पहले से पारिवारिक विवाद चला आ रहा है मृतक सुरेंद्र पांडे का घर सिंदुरिया गांव में है जबकि उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ चोपन में रहती हैं वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है और जो भी लोग इसमें शामिल होंगे उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







