नवनियुक्त विधान सभा अध्यक्ष मोहम्मदी सुरेश पाल सिंह यादव का सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

926762-1.png

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय

बरवर /लखीमपुरखीरी

सामाजवादी पार्टी के नवनियुक्त मोहम्मदी विधान सभा अध्यक्ष सुरेश पाल सिंह यादव का उनके आवास पर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष बरवर अब्दुल मुईद खां एडवोकेट व नगर अध्यक्ष मोहम्मदी इकरार अहमद खां व डाक्टर जुबैर ने उनके आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर नवनियुक्त सुरेश पाल सिंह यादव को फूल माला पहनाकर बधाई दी और उच्च नेतृत्व का आभार प्रकट किया स्वागत करने वाले कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह दिखाई दिया कार्यकर्ताओं ने कहा की पार्टी और मजबूत होगी

नगर अध्यक्ष सपा बरवर अब्दुल मुईद खां ने कहा कि एक पुराने पार्टी के कार्यकर्ता को विधान सभा अध्यक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है आने वाले 22 के चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी और कहा हम सभी कार्यकर्ता बूथ पर मेहनत से लग जाएं वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने कहा मुझे पार्टी की जिम्मेदारी दे दी गई है और जो मुझ पर विश्वास जताया गया है उस पर मैं सौ परसेंट खरा उतरने का काम करूंगा पार्टी के लिए मैं सच्चे मन से और लगन से पार्टी को मजबूत करने का कार्य करूंगा और सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से अपील की है कि 2022 आगामी विधानसभा चुनाव में अभी से पूरी लगन व मेहनत से लगने को कहा जब युवा पूरी मेहनत और लगन से लगेंगे तब हम लोग अपनी सफलता पाने में कामयाब हो पाएंगे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बनेंगे इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सुरेश पाल यादव का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप सेसमसुद्दीन मंसूरी राम सागर आयद कमालुद्ददीन मंसुरी सगीर आलम सिद्दीकी के साथ तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply