तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाज़ीपुर – उत्तर प्रदेश
जिले के प्रख्यात चित्रकार डॉ. राज कुमार सिंह व राजीव कुमार गुप्ता ने अपनी पेंटिंग के जरिये गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया है। डॉ. राज कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना काल में जैसे जिन्दगी रुक सी गई थी जिसके वजह से सभी क्रियाकलाप घर से ही ऑनलाइन हो रही थी। उसी में गिनीज बुक ने सारे कार्यक्रम को ऑनलाइन ही करा रहा था। जिसके तहत 2 मई को इसके ऑफिसियल अटेम्ट में एक घण्टे में पूरे विश्व से 797 आर्टिस्टों की पेन्टिंग्स को फेसबुक पर अपलोड कर ये रिकार्ड बना है। जिसमें 112 देशों के चित्रकार प्रतिभाग किये थे। इससे पहले 750 आर्टिस्टों की पेंटिंग को फेसबुक पर अपलोड करने का रिकार्ड बना था । इस अटेम्प्ट में मेरे साथ मेरे सम्भावना कला मंच के चित्रकार राजीव कुमार गुप्ता ने भी प्रतिभाग कर ये रिकार्ड बनाया है। डॉ. राज कुमार सिंह सम्भावना कला मंच के संयोजक व डॉ. एम. ए. अंसारी इण्टर कालेज, यूसुफपुर में कला शिक्षक हैं। जिनके कई सारे शिष्य कला के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं। वहीं राजीव कुमार गुप्ता गाज़ीपुर की प्रख्यात शिक्षण संस्था एम. जे. आर. पी. पब्लिक स्कूल में कला शिक्षक हैं। डॉ. राजकुमार सिंह कला के क्षेत्र में निरन्तर अग्रणी योगदान देते आ रहे हैं। साथ ही साथ भावी पीढ़ी को संवारने और निखारने में अहम भूमिका निभाते चले आ रहे हैं।उनका नाम उनकी क़ाबिलियत उनके शिष्यों में भी कूट कूट कर भरी हुई है।






