देखिये सनसनीखेज हत्या का खुलासा- जाको राखे साईंया मार सके न कोई यह चरितार्थ हुआ चोपन हत्याकांड खुलासे में –

927222-virat-kohli-rcb.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

चोपन – सोनभद्र

– आपसी रिश्ते को तार तार करता चोपन के सुरेंद्र पाण्डेय की हत्या

– अपनी पत्नी के हत्या की सुपारी देने वाले सुरेन्द्र कि हत्या शूटरों ने महज इसलिए कर दी कि हत्या करने के बाद कहि मुझे पैसा न मिल पायेगा।

– मृतक सुरेंद्र पाण्डेय चोपन में रहने वाली अपनी पत्नी की हत्या की सुपारी दिया था चन्दन तिवारी को

– इस घटना से चोपन के रहवासी है हतप्रभ

पुलिस की पूछताछ में अपराधियो द्वारा बताया गया कि मृतक सुरेन्द्र अपनी पत्नी की हत्या कराना चाहता था जिसके लिये उसने करीब 02 माह पहले चन्दन तिवारी नामक व्यक्ति के माध्यम से शूटरों से सम्पर्क किया जिसमें हत्या के लिये 02 लाख रुपये की सुपारी तय हुई । शूटरों द्वारा घटना को अंजाम देने से पहले रुपये की मांग की गयी थी तब मृतक सुरेन्द्र द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के अपने खाते के बैलेंस एवं उसके द्वारा हस्ताक्षरित चेक दिखाये गये जिसे लेकर उनके मन में शंका उत्पन्न हुई कि कहीं मृतक हत्या हो जाने के उपरांत उन्हें पैसा देगा या नहीं । इसलिये पत्नी की हत्या करने से अच्छा है कि सुरेन्द्र की हत्या कर वह चेक ले लिया जाये । घटना के दिन मृतक स्वयं शूटरों योगेश व पंकज को लेकर चोपन आया तथा अपने घर ले जाकर हत्या के लिये तमंचा व कारतूस दिया । जब यह तीनों चोपन आ रहे थे तो रास्ते में सुरेन्द्र किसी से मोबाइल पर बात करने लगा तब इनके द्वारा उसकी हत्या कर दी गयी ।

कुल तीनअभियुक्तत की गिरफ्तारी की गई है योगेश कुमार मिश्रा,पंकज कुमार बघेल,चंदन तिवारी पुत्र विरेन्द्र तिवारी निवासी कुरहुल, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र वही शिवशंकर कनौजिया की गिरफ्तारी अभी नही हुई है पुलिस लगातार दबिश देकर चौथे अभियुक्त की गिरफ्तारी में लगी हुई है जल्द ही इसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बंध में पूर्व में पंजीकृत अभियोग में धारा 109, 201, 404 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी है तथा मु0अ0सं0 226/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग भी पंजीकृत किया गया है

इस पूरे मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में नवीन तिवारी- प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन, श्याम बहादुर यादव प्रभारी एसओजी, निरीक्षिक सरोजमा सिंह प्रभारी सर्विलांस,उप निरीक्षकअमित त्रिपाठी प्रभारी स्वाट टीम हेड कांस्टेबल जगदीश मौर्या, चन्द्रभान यादव,जितेन्द्र यादव, रितेश सिंह पटेल,अमर सिंह स्वाट टीम/एसओजी टीम जनपद सोनभद्र कांस्टेबल प्रकाश सिंह,सौरव राय,दिलीप कश्यप, अमित सिंह सर्विलांस सेल/अपराध शाखा जनपद सोनभद्र की टीम शामिल रही ।

घटना के सफल अनावरण पर पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा टीम को 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है ।

About the Author

Leave a Reply