तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय
मितौली / लखीमपुरखीरी
थाना मितौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरनगर निवासी राजेंद्र प्रसाद बी.डी.सी सदस्य व उनके बेटे पंकज कुमार पत्रकार के ऊपर शाम के समय जानलेवा हमला कर दिया जो अगर इसी तरह पत्रकारों के परिवार के ऊपर जानलेवा हमला होते रहेंगे तो कैसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ सुरक्षित रहेगा इन सभी मोहल्ले के रहने वाले संतोष कुमार पुत्र रामदयाल, रजनीश पत्र रामअवतार, अजीत पत्र पुताई लाल, एवं रामअवतार पुत्र गेदई ने मुझे बिना वजह गाली देना शुरू कर दिया और कहा कि ज्यादा बनोगे तुम्हें अभी सबक सिखा देंगे जब मैंने गाली देने से मना किया तो चारों लोगों ने मेरे पिता पर मारपीट की और मेरे पिता के हाथों पर चाकू से वार किया जिसका बचाव के लिए शोर-शराबा किया तब मेरे परिवार के आस पड़ोस के काफी लोग आ गए तब इन्हें पकड़ने की कोशिश की गई तो यह सभी आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग गए ऐसे दबंग लोगों पर थाना प्रभारी अनिल कुमार सैनी द्वारा तत्काल मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया गया था लेकिन दो अभियुक्त मौके से भागे हुए थे जिनकी गिरफ्तारी नहीं हुई
लेकिन फिर भी पूरे परिवार पर जान का खतरा बना हुआ है अगर कभी भी यह दबंग लोगों के साथियों द्वारा हमला किया जा सकता है जिसका जिम्मेदार प्रशासन होगा |





