तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मिथलेश कुमार
म्योरपुर/सोनभद्र
सोमवार को स्थानीय पंचायत सचिवालय में म्योरपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यंमत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया।शोक सभा मे सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रंद्धाजलि अर्पित किया।भाजपा के जिला महामंत्री जीतसिंह खरवार ने कहा कि कल्याण सिंह एक सच्चे और ईमानदार छवि वाले नेता थे और भारतीय संस्कृति के पुरोधा थे ।भाजपा के वरिष्ठ नेता सोनाबच्चा अग्रहरी ने कहा कि कल्याण सिंह सर्व समाज के नेता थे।इनके निधन के बाद देश ने एक सच्चा और ईमानदार नेता खो दिया है।।शोक सभा मे सरपंच गौरी शंकर सिंह , भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार ,मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार, दुध्धी मंडल के प्रभारी सोनाबच्चा अग्रहरि , मंडल महामंत्री विष्णु कांत दुबे ,मंडल कोषाध्यक्ष पवन अग्रहरि , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व सेक्टर प्रभारी गणेश जायसवाल , सेक्टर प्रभारी श्याम नारायण सिंह , सोशल मीडिया विभाग सोनभद्रके जिला संयोजक अमित रावत , दुद्धी विधानसभा
संयोजक दीपक अग्रहरि , म्योरपुर सेक्टर संयोजक जितेंद्र अग्रहरि, बूथ अध्यक्ष काशी सिंह , सुजीत अग्रहरी , महेश गोस्वामी , प्रवीण अग्रहरि , अमित जायसवाल, वार्ड सदस्य अंकित रावत, अरमान सिद्दीकी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वही म्योरपुर मण्डल में शिव मन्दिर प्रांगण में भी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्व. कल्याण सिंह जी के निधन पर शोक सभा का आयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया जिसमें सर्वप्रथम 2 मिनट का मौन रख उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते श्रद्धांजलि अर्पित किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित श्री मान सिंह गौड़ जी (ब्लॉक प्रमुख – म्योरपुर) ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके बतौर मुख्यमंत्री के कार्यकाल का जिक्र किया वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री पन्नालाल जायसवाल जी ने उनके जीवन चरित्र पर एवं संगठन में योगदान व कुशल नेतृत्व के द्वारा प्रदेश के विकास में विभिन्न विभागों जैसे शिक्षा,स्वास्थ्य आदि में सुधार व जननेता के रूप में विस्तार से वर्णन किया, पूर्व जिलामंत्री श्री दीपक सिंह जी ने कहा कि आदरणीय कल्याण सिंह जी दलित, पिछड़ी और सर्व समाज के सबसे बड़े नेता व भारतीय संस्कृति के पुरोधा थे इनकी ईमानदारी, सुचिता व सादगी के लिए इन्हें सदैव याद किया जाएगा आदरणीय कल्याण सिंह जी एक वटवृक्ष थे जिनकी छत्रछाया में भाजपा संगठन पला बढ़ा।उक्त कार्यक्रम में पूर्व ग्राम प्रधान श्री लालता प्रसाद जायसवाल जी,मण्डल उपाध्यक्ष अमरेश सिंह जी, मण्डल उपाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह जी, मंडल कोषाध्यक्ष पवन अग्रहरि जी, मंडलमंत्री चन्द्रभूषण मिश्रा जी,पूर्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजन सिंह जी, जिला कार्यसमिति सदस्य होरी लाल पासवान, मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो अभय सिंह जी, सुनील अग्रहरि, अजय कुमार अग्रहरि, अफजल अंसारी (आंसू) जी, विशाल जायसवाल जी, शशिकांत अग्रहरि,पुष्पेन्द्र सिंह जी, अंकुर मिश्रा, मण्डल सह संयोजक आईटी सेल अंकित अग्रहरि, प्रिंस अग्रहरि, सत्यम अग्रहरि, लिटिल, गोलु सरदार सत्यवीर सिंह जी ,आर एन गोंड जी जी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।।






