तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धि – सोनभद्र
कोरोना के तीसरी के मद्देनजर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी परिसर में आज सीएचसी अधीक्षक डॉ गुरु प्रसाद के दिशा निर्देश में पिरामल स्वास्थ्य नीति आयोग के ब्लॉक परिवर्तन अधिकारी नन्द लाल एवं ब्लॉक कार्यक्रम मैनेजर संदीप कुमार द्वारा ब्लॉक की सभी एनम ,आशा संगनी एवं आशा को सर्विलांस कोरोना किट के उपयोग के बारे प्रशिक्षण दिया गया तथा इसके उपरांत पिरामल स्वास्थ्य नीति आयोग के सहयोग से अधीक्षक डॉ गुरु प्रसाद ने सभी सर्विलांस टीम को कोरोना किट ( किट में मास्क N95, सर्जिकल, फेस शील्ड, सेनिटाइजर, थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, तौलिया, सेल आदि) का वितरण किया गया| इस दौरान बीपीएम संदीप सिंह के अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहें|






