तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – दिवाकर पाण्डेय
लखीमपुरखीरी – उत्तर प्रदेश
कस्ता मितौली थाना क्षेत्र के ग्राम ढंढोरा निवासी सन्तराम यादव उम्र 75 वर्ष की संदिग्ध परिस्थियों में हत्या कर दी गयी। म्रतक के भाई बलराम यादव ने अपने पिता की हत्या का आरोप अपने छोटे भाई रविन्द्र यादव पर लगाया है। बताया जाता है कि रविन्द्र यादव लखीमपुर में रहता है। म्रतक के गले मे निशान होने के कारण कयास लगाया जा रहा है अज्ञात व्यक्ति द्वारा सन्तराम यादव की गला घोंट कर हत्या कर दी है। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी मितौली अनिल कुमार सैनी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा दिया है। म्रतक के तीन पुत्र बलराम 42 वर्ष बीरपाल 40 वर्ष तथा रविन्द्र 35 वर्ष है । हत्या या आत्म हत्या की जानकारी पोस्ट मार्टम के बाद ही मिल पाएगी बड़े भाई ने अपने पिता की हत्या के क्रम में अपने छोटे भाई पर आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच ततपरता के साथ कर रही है






