तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
फेडरेशन के आह्वान पर सात सूत्री मांगों के लेकर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी के बैनर तले अधीक्षक डाकघर के कर्मचारियों ने पीरनगर स्थित डाकघर पर धरना-प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार लगातार हमारी मांगों की अनदेखी कर रही है। इससे कर्मचारियों में निराशा के साथ ही रोष गहराता जा रहा है। चेतावनी दिया कि अगर सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो महासंघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वानंद तिवारी, जनार्दन सिंह यादव, बब्बन सिंह, उपेंद्रनाथ सिंह, घनश्याम सिंह, राजेश राय, विभूति नारायण राय, हरेंद्र कुमार, रमेश श्रीवास्तव, अशोक राय, दिवाकर पांडेय सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। अध्यक्षता शारदा प्रसाद मिश्रा तथा संचालन ग्रुप सी के मंत्री रविंद्र कुमार राव ने किया।





