स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धनौरा गांव में कैम्प लगाकर डेंगू मरीजो की हुई जांच

929922-jivika.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धि – सोनभद्र

मंगलवार को धनौरा गांव में डेंगू का मरीज मिलने से गांव में हड़कंप मच गया था उसके बाद डेंगू के मरीज मिलने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया ,आनन फानन में आज बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धनौरा गांव पहुँच कर 21 वर्षीय मरीज सुमित कुमार पुत्र सिंघासन निवासी धनौरा के परिजनों व पास के पड़ोसियों कुल 22 लोगों की किट से डेंगू की जांच की ,जांच टीम में शामिल डॉ मनोज इक्का ने बताया कि कुल 22 लोगों की जांच की गई जिसमें सभी की जांच नेगेटिव आया| उन्होंने बताया कि गांव में जानवरों केखाने के लिए कई स्थानों पर नाद रखा हुआ था जिसमें पानी लगा हुआ था ,ग्रामीणों को अपने आस पास पानी इकठ्ठा ना होंने देने की सलाह दी ,प्रयोग में ना लाये जानवरों के खाने के लिए नादों को उलट कर रखने की सलाह दी गई|टीम में फार्माशिष्ट संजय श्रीवास्तव , एलटी संजय कुमार के साथ गांव की आशा मौजूद रही| जांच रिपोर्ट आने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली ।

About the Author

Leave a Reply