निर्जल ब्रत रहकर सुहागिनों ने मनाया तीज का पर्व।।

929878-bhopal-speed-radar.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विशाल गुप्ता

बीजपुर – सोनभद्र

विकास खण्ड म्योरपुर के न्याय पंचायत जरहां परिक्षेत्र स्थित ग्राम सभा सिरसोती, बीजपुर, डोडहर, नेमना, जरहां, महुली, रजमिलान, लीलाडेवा, अंजानी, सिंदूर, पिण्डारी, खम्हरिया, महरीकला व झीलों में गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने निर्जलाब्रत धारण करके हरितालिका तीज का महापर्व परम्परागत ढंग से मनाया। कोविड-19 के चलते जहाँ अधिकांश महिलाओं ने सायं अपने -अपने घरों में ही विधि -विधान से पूजा अर्चना करके पंडितों द्वारा तीज ब्रत के महात्म्य का कथा श्रवण किया वहीं कुछ ग्रामीण सुहागिन महिलाएं घरों के आसपास मौजूद देवी -देवताओं के मंदिरों में सामाजिक दूरियों का अनुपालन करते हुए जाकर बड़े ही श्रद्धा ,भक्ति ,आस्था से पूजा -अर्चना की। पूजा -अर्चना करने के उपरांत सुहागिनों ने अपने-अपने पति के दीर्घायु हेतु भगवान भोले नाथ से शीश नवाकर मिन्नतें कीऔर मन के मुराद पूरा होने की कामना की। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं समूचे दिन कजली के भक्ति गीतों का गायन करते हुए भी देखीं गईं।इससे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया।

About the Author

Leave a Reply