नई पहल परियोजना से निशा कुरैशी व मोहसिन द्वारा बच्चो में बाटे फूड पैकेट व शिक्षा को लेकर किया जागरूक –

929825-umar-riaz.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

राबर्ट्सगंज – सोनभद्र

जनपद सोनभद्रा के रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक ग्राम पंचायत रौप के घसिया बस्ती में एक्शन एड व सीमेंस द्वारा गरीब व वंचित आदिवासियों व उनके बच्चों को फूड पैकेट वितरण किया गया ग्राम प्रधान इंद्रजीत यादव जी की उपस्थिति में ग्रामीणों को ड्राई फूड वितरण किया
नई पहल परियोजना की जिला समन्वयक निशा कुरैशी व सहायक जिला समन्वयक मोहसिन जी द्वारा आदिवासियों को शिक्षा के मुद्दे पर जागरूक किया
शिक्षा का अधिकार व अधिनियम 2009 के अंतर्गत निःशुल्क व अनिवार्य शिक्षा के बारे मे बताया
ड्राप आउट बच्चों के चिन्हांकन, नामांकन,व मूल्यांकन को लेकर समुदाय के लोगो को बताया
कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सिनेशन कराने व सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया
श्रम विभाग की योजनाओ के बारे में जागरूक किया गया
बाल विद्या योजना के बारे में जानकारी दी गई ।

About the Author

Leave a Reply