शान्तिभंग करने के आरोप में तीन का चालान

930171-bjp-nishad-party-4565.jpg

एक्सप्रेस न्यूज़ – संदीप उपाध्याय

बीजपुर / सोनभद्र

बीजपुर/सोनभद्र।11 सितम्बर। स्थानीय पुलिस ने शान्तिभंग करने के आरोप में थानाक्षेत्र के ग्राम सभा महरीकला व अंजानी के कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके शनिवार को सी आर पी सी की धारा 151, 107 व 116 के तहत चालान की कार्रवाई पूरी की चालान करने के उपरांत पुलिस ने तीनों आरोपियों को अग्रीम कार्रवाई हेतु सम्बंधित न्यायालय में सक्षम अधिकारी के समक्ष पेश किया। चालान किए गए आरोपियों में ग्राम सभा महरीकला के प्रथम पक्ष के धर्मेंद्र कुमार पुत्र सीताराम व द्वितीय पक्ष के महेंद्र कुमार पुत्र सीताराम के नाम शामिल हैं। इन दोनों भाइयों में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे का विवाद था। दूसरा मामला ग्राम सभा अंजानी का है, जिसमे पुलिस ने सुनिल कुमार पुत्र जमुना सिंह का चालान किया है। सुनील कुमार सिंह का भी पारिवारिक विवाद था।

About the Author

Leave a Reply