थाना समाधान दिवस पर 8मामले आए दो मामले का मौके पर निस्तारण

929966-ghkkpm.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धि – सोनभद्र

दुद्धी आज शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गयाl थाना दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने किया थाना दिवस के भूमि से संबंधित 8 जन शिकायती प्रार्थना पत्र आया जिसमें दो मामले का मौके पर निस्तारण किया गया तथा 2 मामलों का निस्तारण हेतु टीम भेजा गयाl अवशेष 2 मामले को राजस्व विभाग निस्तारण के लिए भेजा गया उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने सभी मामलों को 1 सप्ताह के भीतर निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया हैl संबंधित समस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कर दी जाएगी इस मौके पर सीओ दुद्धी राम आशीष यादव प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह एसआई दूधनाथ दीवेदी एसआई सुधीर सिंह इमामुल हक खां के अलावा राजस्व निरीक्षक और हल्का लेखपाल मौजूद रहे ।

About the Author

Leave a Reply