तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर – उत्तर प्रदेश
दुल्लहपुर क्षेत्र के श्री विक्रमा चौबे संस्कृत पीजी कॉलेज देवा दुल्लहपुर गाजीपुर के प्राचार्य रामप्रकाश राम ने बताया कि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी द्वारा संचालित शास्त्रीय (बीए)आचार्य (एमए )की सभी कक्षाओं में नामांकन शुरू हो गया विश्वविद्यालय द्वारा नामांकन हेतु 24 सितंबर तक अंतिम तिथि निर्धारित की गई है शास्त्री व आचार्य के सभी कक्षाओं में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं किसी भी कार्य दिवस के समय महाविद्यालय कार्यालय से संपर्क कर अपना नामांकन करा सकते हैं





