तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर – उत्तर प्रदेश
गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना पर समाधान दिवस पर सी ओ भुड़कुड़ा गौरव कुमार और थानाध्यक्ष संजय मिश्र सहित राजस्व कर्मियों ने आये फरियादियों की फरियाद सुने ।तभी अचानक अपर पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ सोनी पहुँचे तत्काल समाधान फाइल को चेक किए।जिसमे 7आवेदन जमा थे जिसमें दो मामलो में मौके पर टीम भेजी गई थी।लेकिन अपर पुलिस अधीक्षक समाधान रजिस्ट्रर से संतुष्ट नही दिखे ।उन्होंने कहा आवेदक के मामलों का आईजीआरएस ,मोबाइल नंबर, और मामले का उल्लेख होनी चाहिए।उन्होंने तत्काल थाने के क्राइम,पर्व,उत्पीड़न महिला,सहित अन्य रजिस्टर चेक किया।साथ ही सभी फरियादियों से मिलकर 7में से 4 का तत्काल निस्तारण कराये। भुडकुडा कोतवाली में थाना समाधान दिवस का आयोजन एडिशनल पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ सोनी की अध्यक्षता में किया गया। मौके पर 7 शिकायतें आई 3 का निस्तारण करते हुए इन्होने पुलिस व संबंधित लेखपालों की 4 टीम गठित कर मौके पर निस्तारण करवाने व विवाद की जांच के लिए मौके पर भेजा । इन्होंने कोतवाल शिव प्रताप वर्मा को निर्देश दिया कि थाने में आने वालों के लिए आगंतुक रजिस्टर अवश्य बनाकर उनके आने का कारण व हस्ताक्षर अवश्य कराएं। साथ ही उन्होंने थाने के हिस्ट्रीशीटर क्राइम त्यौहार महिला हेल्प डेस्क महिला उत्पीड़न संबंधित अभिलेखों की जांच करते हुए कोतवाल को निर्देशित किया कि समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारण 1 सप्ताह में करवा कर रिपोर्ट भेजी जाए। मौके पर कोतवाल शिवप्रताप बर्मा वरिष्ठ निरीक्षक वैभव सिंह, एसआई प्रमोद गुप्ता, पुलिसकर्मी व दर्जनों लेखपालों के साथ राजस्व कर्मी व राजस्व निरीक्षक भी रहे ।





