तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज पटेल
राजगढ़ – मिर्जापुर
मड़िहान थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा रैकरी से भूसा लादकर जा रहा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया बाल बाल बचे ड्राइवर व मजदूर । रविवार को शायं 8:00 बजे के लगभग रैकरी से भूसा लाद कर पिकअप जा रहा था कि रैकरी त्रिमुहानी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया । ग्रामीणों की मदद से ड्राइवर सहित लेबर को सुरक्षित गाड़ी में से निकाला गया वहां उपस्थित शनी पटेल, धीरज पटेल आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।






