तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मनोज सोनी
शक्तिनगर – सोनभद्र
कितने खरे उतरेंगे नवागत थाना अध्यक्ष चर्चा का विषय,
सोनभद्र के अनपरा थाना के नवागत थाना अध्यक्ष श्रीकांत राय ने बुधवार को पदभार संभाला, पदभार ग्रहण करने के बाद श्री श्रीकांत राय ने पुलिसकर्मियों से औपचारिक भेंटकर थाने का जायजा लिया। सहकर्मियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के विषय में जानकारी ली,उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अपराध नियंत्रण,शांति एवं विधि व्यवस्था कायम रखने की पहली प्राथमिकता होगी,कार्यभार संभालते ही अपराधियों में मची खलबली अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की जाएगी,अब देखना यह है कि नवागत थाना अध्यक्ष द्वारा अवैध तरीके से संचालित क्षेत्र में चाहे वह भूमाफिया हो चाहे अवैध तरीके से शराब बनाने का क्षेत्र में कारोबार हो चाहे कोयला माफिया हो चाहे कबाड़ माफिया पर कार्रवाई की जाती है या पहले की तरह सारा खेल चलता ही रहेगा।क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं नवागत थाना अध्यक्ष के कार्यभार संभालते ही चट्टी चौराहे पर हो रही है।।






