
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विशाल गुप्ता
बीजपुर / सोनभद्र
सपाइयों को पुलिस ने हिरासत मे लेकर थाने मे बैठाया –
उत्तर प्रदेश में हुए जिला पंचायत, ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बड़े पैमाने पर शासन सत्ता का दुरुपयोग करते हुए धांधली कर पदों को हथियाने व सपाइयों पर फर्जी मुकदमो आदि के विरोध में जरहा न्याय पंचायत के सपा नेताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर तहसील ब्लॉक घेरो के अभियान के तहत भारी संख्या में जा रहे नेताओ को गुरुवार की सुबह बीजपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया।पूर्व विधान सभा अध्यक्ष दुद्धी केदार नाथ यादव व शिव कुमार सिंह को बुद्धवार की रात्रि ही उनके घर से उठा कर नजरबन्द कर लिया गया था।खबर लगते ही न्याय पंचायत जरहा के दर्जनों कार्यकर्ता गुरुवार की सुबह उनके समर्थन में बीजपुर थाने पहुँच गए जहाँ इन्हें भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनो नेताओ को सामने लाने के बाद सभी की प्रभारी निरीक्षक बीजपुर देवतानन्द सिंह से नोक झोक हुई।नेताओ ने कहा यह अभी चेतावनी है, आगे अगर सरकार गलत नीतियों और फर्जी मुकदमो में फसाए गए कार्य कर्ताओ का वापस कर सुधार नही करेगी तो ब्यापक पैमाने पर शीर्ष नेताओं के आह्वान पर आंदोलन किया जाएगा।काफी देर तक हिरासत में लिए गए कार्य कर्ताओ को समझा बुझा कर छोड़ा गया।इस मौके पर केदार यादव, शिव कुमार सिंह, मुन्ना लाल, ब्रिज किशोर मोदनवाल, मु शफा, राजा राम बर्मा, रामबरन सहित दर्जनों नेता मौजूद रहे।






