
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ / ख्वाजा खान
बभनी / सोनभद्र
विकासखण्ड म्योरपुर के जरहा ग्राम पंचायत के लीलाडेवा में
जनकल्याणकारी योजना हर घर जल योजना अन्तर्गत म्योरपुर ब्लॉक के जरहा न्याय पँचायत अन्तर्गत ग्राम पंचायत लीलाडेवा में कोषाध्यक्ष का चुनाव बड़ी ही गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हुआ।उपस्थित ग्राम पंचायत के जनता गणों ने समिति के योग्य कोषाध्यक्ष व सदस्यों का चुनाव किया।कोषाध्यक्ष पद हेतु गांव के रउफ खान उर्फ मिन्टू और जयचन्द प्रसाद ने दावेदारी ठोका। वोटिंग में जयचन्द प्रसाद को 42 मत और रऊफ खान को 15 मत प्राप्त हुए।इस प्रकार टोटल वोट 57 पड़े और कोषाध्यक्ष पद पर श्री जयचन्द प्रसाद विजयी हुए।इसी के साथ ग्राम पंचायत की खुली बैठक सम्पन हुई।






