
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी / सोनभद्र
काफी गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुए सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर कांटे के मुकाबले में मात्र एक मत से प्रभु सिंह कुशवाहा को पराजित करते हुए रामेश्वर तिवारी ने जीत दर्ज कर लिया।अध्यक्ष की ताज की घोषणा होते ही समर्थकों ने अध्यक्ष एवं सचिव को फूल मालाओं से लाद दिया।
चुनाव अधिकारी नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिसमें प्रभु सिंह को 42 मत तथा रामेश्वर तिवारी को 43 मत तथा शिवशंकर प्रसाद को 11 मत प्राप्त हुए।जबकि अध्यक्ष पद के लिए एक मत अवैध घोषित किया गया।इस तरह अध्यक्ष पद पर कांटे के मुकाबले में मात्र एक वोटों से रामेश्वर तिवारी ने जीत दर्ज कर लिया। सचिव पद पर दो प्रत्याशी आमने सामने थे।जिसमें महेंद्र प्रसाद जायसवाल 60 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ज्ञानी प्रसाद को 37 मत मिले।इस तरह महेंद्र जायसवाल ने 23 मतों से सचिव पद पर जीत दर्ज की।सिविल बार एसोसिएशन में कुल 102 मतदाता थे जिसमें 97 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच
शनिवार को सुबह 10 बजे से सिविल बार सभागार में मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई जो निरंतर 3 बजे तक चला ।उसके बाद करीब साढ़े तीन बजे से मतगणना शुरू हुई और परिणाम की घोषणा की गई।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण यादव,उपाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार यादव तथा सह सचिव प्रशासन के लिए जवाहरलाल गुप्त तथा गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ के लिए अवधेश प्रसाद शुक्ला एवं गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ के लिए संतोष कुमार ओझा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
चुनावी प्रक्रिया में एल्डर कमेटी के चेयरमैन ओ पी मिश्रा, नागेंद्र श्रीवास्तव,विष्णुकांत तिवारी व संतोष कुमार पूरी तन्मयता केे साथ लगे रहे।






