
तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विनोद गुप्ता
बभनी / सोनभद्र
अध्यापक ने 112को सूचना दी।
आसनडीह।बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैना के कम्पोजिट विद्यालय में चोरो ने चार कुंतल खाद्यान्न की चोरी कर लिए। जिसमें एक कुंतल गेहूं तथा तीन कुंतल चावल की चोरी होने की बात कही गई। प्रधानाचार्य रामचंद्र यादव ने मंगलवार को जब विद्यालय की खाद्यान्न वाला कमरे को खोला तो देखकर अवाक रह गए,तथा तुरंत इसकी सूचना डायल 112को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधानाचार्य को थाने जाकर तहरीर देने की बात कही।






