प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ हुआ

PHOTO_COLLAGE1628168852992.png

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

संतोष कुमार सोनी संवाददाता शक्ति नगर

शक्तिनगर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत सोनभद्र जिले के खड़िया ग्राम पंचायत के उचित मूल्य दुकान पर “संपूर्ण आहार उचित स्वास्थ्य” के तहत प्रति व्यक्ति प्रति माह मुफ्त राशन बांटने का शुभारंभ ग्राम प्रधान विजय गुप्ता उर्फ (लाल बाबू) क्षेत्र पंचायत उमेश गुप्ता विकास अधिकारी राज बहादुर सिंह जेई विजय दुबे की उपस्थिति में गुरुवार को हुआ। इस अवसर पर 100 लाभार्थियों को झोला एवं राशन का वितरण किया गया।
खडिया ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत उमेश गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश कि योगी सरकार द्वारा पांच अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर सुनिश्चित किया जा रहा है कि मुफ्त राशन योजना का लाभ सभी लाभार्थी तक पहुंच रही है। कोरोना महामारी के दौर में भी कोई व्यक्ति भूखा ना सोए हर महीने मुफ्त राशन दीया जाऐ इस योजना के अंतर्गत एक व्यक्ति को पांच किलो अतिरिक्त मुफ्त अनाज दिया जा रहा है और अनाज को ले जाने के लिए 100 झोला का वितरण किया गया
ग्राम प्रधान विजय गुप्ता उर्फ (लाल बाबू) ने कहा कि गरीबों का शक्तीकरण भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू होने के बाद लाभार्थी उप भोक्ताओं को पहले की तुलना में समय पर राशन मिलेगा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के शुभारंभ अवसर पर खड़िया ग्राम प्रधान विजय गुप्ता क्षेत्र पंचायत उमेश गुप्ता कोटा धारक रामजतन गुप्ता विकास अधिकारी राज बहादुर सिंह जेई विजय दुबे थाना के स्टॉप सहित भारी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply