पूर्वांचल मीडिया क्लब का जुगैल में खुला क्षेत्रीय कार्यालय-विवेक पाण्डेय

IMG-20210807-WA0000.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – राजन जायसवाल

जुगैल/सोनभद्र

जुगैल थाना अन्तर्गत ग्राम घोरिया में आज पूर्वांचल मीडिया क्लब के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार/अधिवक्ता विवेक कुमार पाण्डेय ने पूर्वांचल मीडिया क्लब के क्षेत्रीय कार्यालय का फिटा काटकर उद्धाटन किये।
गौरतलब है कि पूर्वांचल मीडिया क्लब के क्षेत्रीय कार्यालत जुगैल थाना अंतर्गत ग्राम घोरिया के रोड पर क्षेत्रीय पत्रकारों को बैठने के लिए खोला गया। जिसमें सारे पत्रकार साथी मिल कर खबर बना सके।
श्री पाण्डेय ने फिटा काटने के बाद पत्रकारों को बताया कि यदि सारे पत्रकार एक जुट होकर काम करेंगेतो उन्हें मजबूती प्रदान होंगी।
इस मौके पर दामोदर देव पाण्डेय, उमा शंकर चौबे, दिनेश पाण्डेय, नीरज सिंह, अनुपम चौबे, शशांक त्रिपाठी, आलोक पति तिवारी, भूपेंद्र सिंह आदि पत्रकार उपस्थित थे।

About the Author

Leave a Reply