ठेमा नदी जल संयंत्र का 30 हार्सपावर का मोटर जला, पेयजल आपूर्ति ठप्प

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी / सोनभद्र

नगर पंचायत के ठेमा नदी जल संयंत्र पर लगा मोटर के एक के बाद एक मोटर जलने से पेयजल आपूर्ति इन दिनों बाधित हो गई जिसके चलते लोगों के घरों तक पानी नलों के माध्यम से नहीं पहुंच पा रहा है नगरवासियों को पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से जलसंयंत्र पर लगाया गया 30 हॉर्स पॉवर का मोटर जल गया है जिससे पिछले 2 दिनों से 1360 कनेक्शन धारियों को पेयजल आपूर्ति ठप्प हो गया है जिसके चलते नगर वासियों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा 2 दिन से लगातार पेयजल आपूर्ति ना होने से लो लोगों को बरसात के दिनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा पानी को लेकर ,लोग हैंडपम्प के सहारे अपनी पेयजल की जरूरत को पूरा कर रहे हैं| उधर नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरी ने बताया कि जलसंयंत्र का 30 हॉर्स पॉवर का मोटर जल गया है वहीं इंटेक वेल में वाटर लिफ्टिंग पाइप भी फट गया है, मोटर बनवाते हुए पाइप की मरम्मत भी कार्रवाई जा रही है जो आज शाम तक ठीक कर लिया जाएगा ,संभवत बृहस्पतिवार से नगर वासियों को पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी| उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति केंद्र के इंटेक वेल प्लांट पर कार्य तेजी के साथ चलाए जा रहे हैं आशा है कि देर शाम तक इंटेक बेल का पाइप ठीक कर लिया जाएगा और जले मोटर को भी बदल दिया जाएगा

About the Author

Leave a Reply