तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
नविनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में
जनप्रतिनिधियों के हुआ समागम
बैठक में नविनिर्वाचित प्रधानों को सरकार की योजनाओं को विस्तार से बताया
दुद्धी/ सोनभद्र| स्थानीय ब्लॉक सभागार में आज नविनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह व परिचय समारोह का आयोजन ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी के अध्यक्षता में किया गया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी श्यामनारायण उर्फ विनीत सिंह रहें वही विशिष्ट अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरों मौजूद रहें|
कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरवस्ती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर हुआ ,इसके बाद कार्यक्रम को गति प्रदान की गई ,इस दौरान ब्लॉक क्षेत्र के समस्त गांवो के ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बारी बारी से अंगवस्त्रम भेंट कर मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया|
जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए श्यामनारायण उर्फ विनीत सिंह ने कहा कि सरकार की 4 वर्ष की उपलब्धियां क्या है यह सर्व विदित है ,चारों ओर विकास की गंगा बह रही है ,जैसा कि आपने अवगत कराया क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मानदेय मिलना चाहिए ,मैंने विधान परिषद में इस मुद्दा को पहले ही उठाया है ,संविधान के 73वां संसोधन के समय यह मुद्दा उठा था ,जिस दिन यह मांग पूर्ण हो जाएगी उस दिन ग्राम पंचायत ताकतवर हो जाएगी,उन्होंने कहा कि साउथ में यह नियमावली लागू है और वहां सशक्त पंचायतें है ,उन्होंने कहा कि 10 ,500 करोड़ रुपये से हर घर नल योजना के तहत जनपद सोनभद्र व मिर्जापुर में पेयजल की समस्या दूर की जाएगी ,योजना है कि बांधो के किनारे वाटर ट्रीटमेंट लगाया जाएगा और ग्राम पंचायतों को शुद्ध पानी घर घर आपूर्ति की जाएगी, सरकार 18 माह के बाद घर घर पानी पहुँचने को संकल्पित है |जब हम एमलसी थे तो 1100 हैंड पम्प हमने यहां सोनभद्र में लगवाया लेकिन यह पर्याप्त नहीं रहा इस लिए अब घर घर नल की योजना से यहां के लोगों संतृप्त किया जाएगा |
हरिराम चेरों ने कहा कि यह कार्यक्रम मेरा निजी कार्यक्रम है जिसमें नविनिर्वाचित प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सरकार की योजनाओं को बताने के साथ उन्हें जागरूक करना है , गांव की बिजली की समस्यायों को 13 अगस्त ततक हमें दे दे जिससे आपके गांव में विद्युतीकरण हो सके ,जो प्रधान तेज थे वे गांव में बिजली का पोल खंबा लगवा लिए अब जो गांव छुटे है उस गाँव के प्रधान हमें लिखकर दे जिस पर कवरिंग लेटर लगा कर केंद्र सरकार को भेजा जा सके और जिससे छुटे क्षेत्रों विद्युतीकरण हो सके |उन्होंने कहा कि एनआरएलएम में भ्रष्टाचार है जिसकी जांच करवानी है , सभी अधिकारियों को तलब किया गया है|जल्द ही इस मुद्दे को डीएम को समक्ष रखा जाएगा और जरूरत पड़ी तो विधान सभा मे भी उठाया जाएगा ,कहा कि ग्राम पंचायतों में सबसे ज्यादा भ्रस्टाचार सोनभद्र में है ग्राम पंचायत का 40 % पैसा कमीशन में जाता है ,उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में ज्यादा कमीशनखोरी दुद्धी विधान सभा में है|
खण्ड विकास अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने सरकार की योजनाओं को बताते हुए कहा कि हमारे यहां दो तरह की आवास योजना चल रही है एक प्रधानमंत्री आवास व एक मुख्यमंत्री आवास योजना है जिसके लिए 1लाख 30 हजार रुपये मिलता है ,और आपदा से प्रभावित मकान जो गिर जाते है उसे मुख्यमंत्री आवास मिलता है ,जो बच्चे कोविड के कारण अनाथ हों गए और जिनके माता पिता गुजर गए है ,इसके लिए बच्चों को भरण पोषण के लिए सरकार 4 हजार रुपये दे रही है ,इसके लिए प्रधान ऐसे बच्चों का चयन कर उनका फॉर्म भरवा दे जिससे वे इसका लाभ उठा सके|
एडीओ तीर्थराज ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार की एक योजना आयी है ,इसके अंतर्गत आप अपने क्षेत्र में जहां बिजली की समस्याएं है ,जहां तार जर्जर हो ट्रांसफॉर्मर जल जा रही है , या उपकेंद्र बनवाना है इसकी लिखित सूचना विधायक के माध्यम से हमे सूचित करेंगे तो इसका निवारण कराया जाएगा,बताया कि यहाकि बिजली की समस्या का मुख्य कारण आकाशीय बिजली गिरना और जंगल है जिससे विद्युत तारे टूट कर गिर जाती है,इसको सुधार के कदम उठाए जा रहे है ,आप अपनी समस्यायों के निवारण हेतु प्रस्ताव भेजते रहे|
समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि विभाग की 4-5 योजनाएं पूरे प्रदेश में चलती है लेकिन यहां कुछ अलग भी है ,यहां एकलव्य विद्यालय संचालित होने जा रही है जहाँ 490 आदिवासी बच्चों की पढाई सीबीएसई बोर्ड के तर्ज पर होगी|इसके अलावा उन्होंने स्वतः रोजगार योजना ,शहरी दुकान योजना की जानकारी दी|
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान धुमा रामप्रसाद यादव व बृजेश कुमार ने क्षेत्र की समस्यायों को विस्तार से रखा, इसके बाद 11 सूत्रीय ज्ञापन पूर्व एमलसी विनीत सिंह व विधायक हरिराम चेरों को सौंपा|कार्यक्रम का संचालन प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव व सेक्रेटरी भारत भूषण भारती ने संयुक्त रूप से किया|इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मोहन सिंह कुशवाहा ,उपेंद्र सिंह , रामेश्वर राय ,मंडल अध्य्क्ष बबलु सिंह ,पूर्व जज राजन चौधरी ,डॉ गौरव , धीरज सिंह ,मनीष जायसवाल , राजू प्रधान कुंदन कुमार के साथ समस्त ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहें|






