तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – मिथलेश कुमार
म्योरपुर/सोनभद्र
स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल ने शहीद स्थल और पंचायत भवन पर किया ध्वजारोहण
म्योरपुर- रविवार को म्योरपुर सहित आस पास के ग्रामीण अंचलो में 75 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों व विद्यालयो में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गया गया।राष्ट्रीय महापर्व के शुभ अवसर पर म्योरपुर स्थित शहीद स्थल औऱ पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल ने अपने वार्ड सदस्यों एवं ग्रामीण जनता के साथ ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया।ध्वजारोहण के बाद पंचायत भवन परिसर में ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़,विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत सदस्य म्योरपुर सुषमा सिंह,पूर्व प्रधान व सम्मानित बुजुर्ग नागरिकों का ग्राम पंचायत सदस्यों ने माला पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे है यह हम सभी के लिए बहुत ही गौरव की बात है।देश को आजादी दिलाने के लिए देश के कई वीरो ने अपना बलिदान दिया।आजादी के बाद से हमारा देश लगातार विकास की ओर अग्रसर है।हमें अपने देश का गौरव पूरे विश्व मे बढ़ाना है।इसके लिए हमे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार भी देना पड़ेगा।विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह ने कहा कि हम सभी के लिए आज बहुत खुशी का दिन है।देश के सीमाओं पर प्रहरी के रूप में डटे हमारे वीर जवानों के वजह से हम सभी सुरक्षित है और उन्ही के वजह से पूरा देश हर्षोउल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मना रहे है।भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता सोनाबच्चा अग्रहरी ने कहा कि आज हम सभी के लिए गौरव का दिन है।वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों के हित मे काम कर रही है।सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के गरीबो को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल के द्वारा गावँ में बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है ।हमारे गावँ में अब कुछ नया देखने को मिल रहा है।अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।कार्यक्रम में आये अतिथियों को ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल ने अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान लालता प्रसाद,,मुहम्मद सरफुद्दीन,गौरीशंकर सिंह,रामदेव तिवारी,मुहम्मद सईद,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल,प्रवीण अग्रहरि,जीत सिंह खरवार,अवनि कुमार,सुजीत सिंह,अनवर अली,अमित रावत,अंकित जायसवाल इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






