आगामी अंडर-16 और अंडर-19 टेनिस बॉल नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप बालक बालिका का आयोजन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

आगामी अंडर-16 और अंडर-19 टेनिस बॉल नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप (बालक /बालिका) का आयोजन 23 से 26 सितंबर और 27 से 30 सितंबर तक जम्मू-काश्मीर में किया जा रहा है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए पूर्वांचल अंडर 16 और अंडर 19 बालक/ बालिका टीम के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन दिनांक 29 अगस्त, 2021 को पूर्वांचल टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन और गाजीपुर टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में रामकरन इंटर कॉलेज ईशोपुर, रामपुर गाज़ीपुर में प्रातः 9:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसकी सूचना गाजीपुर टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण कुमार ने दिया है । इसी दिन 30 अक्टूबर से 01 नवंबर तक होने वाली स्टेट क्रिकेट चैंपियनशिप का भी ट्रायल लिया जाएगा । जिसका आयोजन बलिया में होगा ।

Leave a Comment