नाइट कर्फ्यू, रात 10 बजे तक बंद हों सभी प्रतिष्ठान

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – धनंजय दूबे

मऊ – उत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण काफी हद तक नियंत्रण में है। इसको और प्रभावी बनाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हैं। इसी कारण अब यू पी को अनलॉक करने के बाद भी वह रात्रिकालीन कर्फ्यू को बेहद प्रभावी ढंग से लागू करने की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।देश के कई राज्यों में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों के तेजी पकडऩे के बाद के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद गंभीर हैं। कोविड प्रबंधन के लिए उत्तर प्रदेश में गठित टीम-09 के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि कोविड के अन्य राज्यों में बढ़ते मामलों को लेकर हमें बेहद सावधान रहने की जरूरत है। सभी जिलों, विशेषकर अन्य राज्यों को जोडऩे वाले बॉडर्र के जिलों में हमें अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। सभी जिलों में अब भी कोविड प्रोटोकॉल का बेहद कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी जनपद में रात्रि दस बजे के बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू को बेहद प्रभावी बनाया जाए। सभी जगह पर पुलिस टीम हूटर बजाकर समय से पूर्व एक चेतावनी जारी करे, जिससे कि रात 10 बजे तक सभी दुकानें बंद हो जाएं।

Leave a Comment