103 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का चाबी लाभार्थियों को सौंपा गया

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धि – सोनभद्र

दुद्धी आज ब्लॉक सभागार में गांव के गरीबआदिवासी को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 103 लाभार्थी पुरुष और महिलाओं को आज दोपहर में ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने गांव के ग्रामीणों को बने आवाज की चाबी सौंपा। गरीब आदिवासी लाभार्थी बने मकान की चाबी पाकर खुशी से लबरेज दिखे। ब्लाक प्रमुख रंजना चौधरी लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार और प्रदेश सरकार की आवास योजना लाभार्थियों को बने मकान की आवास की दी गई। उन्होंने कहा कि गांव के गरीबों के पास कच्चे मकान थे शासन के पहल पर उन्हें 1 लाख 30,000 की धनराशि लाभार्थियों के खाते में दिया गया और लाभार्थी शासन के पैसे से अपने हिसाब से सुंदर आवाज बना लिया है आज बने आवास के मकानों की चाबी लेकर अपने घरों में गृह प्रवेश कर लिया जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने शासन के आवास योजना के अलावा शासन से मिलने वाले गरीब असहाय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दें आवाज चाबी मिलने पर खुशी जताई। भाजपा के जिला महामंत्री दिलीप पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि शासन में हर तबके के गरीबों के लिए आवास योजना बनाई और गांव के ग्रामीणों को आवास योजना का लाभ मिला सरकार ही अच्छी पहल और सोच का प्रतिफल है गांव के गरीब ग्रामीण पक्के मकान में रहेंगे इस मौके पर विजय कुमार एडीओ पंचायत समर बहादुर सिंह बीपी भारती संजय यादव के अलावा काफी संख्या में गांव के ग्रामीण और ब्लाक के कर्मचारी मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply