तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विशाल गुप्ता
बीजपुर – सोनभद्र
बीजपुर निवासी बृज किशोर गुप्ता ने बीते दिनों रिहंद परियोजना के धन्वंतरी चिकित्सालय के एक डॉक्टर और नर्स पर अपनी बेटी के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग किया था ।
इसी क्रम में गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र डॉ० आर जी यादव जांच को पहुंचे ।
इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया कि वादी की शिकायत पर उन्होंने दोनों पक्षों का लिखित बयान लिया है उन्होंने आगे बताया कि मानवीय त्रुटि से चिकित्सालय कर्मियों द्वारा बिल बनाने में कुछ गलतियां हुई हैं जिसकी जांच रिपोर्ट सीएमओ सोनभद्र को प्रेषित की जाएगी ।।
चिकित्सालय में अन्य दुर्व्यवस्थाओं व बाहरी मरीजो से भेदभाव के सवाल पर उन्होंने इसे एन टी पी सी प्रबंधन का मुद्दा बताकर टाल दिया ।।






