लाठी-डंडा एवम लोहे की राड से बुरी तरह मार कर हाथ पैर तोड़ दिया पीड़ित वाराणसी रेफर

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

ग़ाज़ीपुर तहसील सेवराई के ग्राम चित्रकोनी के युवक जमाल खान को गांव के दबंगों ने बुरी तरह से 1 सितंबर को मारपीट कर अधमरा कर दिया। जिसके बाद जमाल को इलाज के लिए पहले अस्थानी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और उसके बाद जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया लेकिन स्थिति में कुछ सुधार नहीं होने के कारण डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना का मुख्य कारण पिछले दिनों ग्राम प्रधानी चुनाव के दौरान हुआ विवाद बताया जा रहा है।

पीड़ित शाम करीब 6 बजे, दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से अपनी लड़की को ट्रेन पर बैठाकर घर को वापस हो रहा था तभी स्टेशन के पश्चिमी छोर पर चित्रकोनी गांव के ही कुछ बिगड़ैल और दबंग एवम अपराधिक परिवार के लोगों ने गंभीर चोटें आई जिससे पीड़ित लहूलुहान हो गया ।
मारपीट करने वालों मैं खुर्शीद और उसके लडको को अपराधिक छवि वाले व्यक्ति बताया जा रहा है,जिस पर दिलदार नगर थाने में पहले से भी कई केस चल रहे हैं।
पीड़ित वाराणसी बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाजरत है। जमाल की पत्नी हसीना ने बताया कि पिछले दिनों प्रधानी चुनाव में हुए विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया है

About the Author

Leave a Reply