युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विशाल गुप्ता

बीजपुर ( सोनभद्र )

स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर बाजार में रविवार की भोर में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश गुप्ता बीजपुर बाजार में व्यवसाय करते हैं रविवार की सुबह जब उनकी 21 वर्षीय पुत्री नेहा सो कर नहीं उठे तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया जब खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका में दरवाजा तोड़ दिया, अंदर युवती का बेडशीट से लटकता हुआ शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे परियोजना स्थित धन्वंतरी चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
युवती की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया । फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अन्य बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है ।।

About the Author

Leave a Reply