तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
ग़ाज़ीपुर / सादात
भाजपा जखनियां विधानसभा के प्रबुद्ध वर्ग प्रकोष्ठ का सम्मेलन रविवार को कृष्ण सुदामा पीजी कॉलेज मरदापुर प्रांगण में आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक ओमप्रकाश त्रिपाठी ने केन्द्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले चार साल के दौरान अभूतपूर्व कार्य कराये गये, जो पूर्व की सपा और बसपा के शासन काल में कभी नहीं हुए हैं। प्रदेश से आंतक का नामोनिशान मिट गया है। इससे पहले प्रदेश आएदिन दंगे की आग में जलता था, आज पूरा प्रदेश दंगा मुक्त है।पहले की सडकों और बिजली व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व की तुलना में अब पूरे प्रदेश में सडकों व पुलों का जाल बिछ गया है। आज बीस से बाइस घंटे बिजली मिल रही है। किसान, व्यापारी, महिला, युवा वर्ग सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों के हित में कार्य हुआ है, जिससे सभी वर्ग के लोग खुशहाल हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास के विजन के साथ आगे बढ रही है। उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार के अनेक कार्यों का उल्लेख किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य दिलीप राठौर ने माल्यार्पण व बुके देकर किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, प्रबुद्ध वर्ग के जखनियां विधानसभा संयोजक अजय सहाय, काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्यामनारायण राम, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पांडेय, आलोक सिंह, संतोष सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल खालिक गुड्डू, उमाशंकर यादव, हंसराज, मनीष, इब्राहिम अंसारी, बदरुद्दीन शास्त्री, शिवपूजन आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूबीआई सादात के सेवानिवृत्त प्रंबधक गंगादीन प्रसाद और संचालन प्रबुद्ध वर्ग के विधानसभा संयोजक अजय सहाय ने किया।






