तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे
गाजीपुर / सादात
माहपुर रेलवे स्टेशन के बीच क्षेत्र के सवास गांव के पास रविवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक 60वर्षीयअज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक लालचेकदार शर्ट व कालापैन्ट पहने हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम हेतु भेज दिया हैं। सुबह सवास गांव के पास रेलपटरी से सटे शव को देखकर गांववालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एस आई महेंद्र यादव नेशव को कब्जे मे लेकर बताया कि संभवतः उक्तव्यक्ति रात के समय किसी ट्रेन से गिर गया हैं। ट्रेन से गिरने की वजह से सिर फट गया था।कहा कि उसकी जेब से कोई भी पहचान वगैरह नहीं मिला हैं। शव को शिनाख्त हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया गया हैं. ।






