कोन थाना के अंतर्गत अंग्रेजी शराब दुकान के सामने सड़क हादसे में हुई एक वृद्ध की मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – कोन

(राजन जायसवाल) कोन सोनभद्र। थाना कोन के अंतर्गत बस स्टैंड के पास लगभग सुबह 11:00 बजे विण्ढमगंज से आ रही ट्रक की नई चेचीस से झारखंड निवासी (६५) रामरक्षा साह पुत्र लुधुप साह की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की मिली जानकारी के अनुसार साप्ताहिक बाजार करने वह आया था जिससे टायर के नीचे दबकर उनकी मृत्यु हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना थाना कोन को दे दिया। जिससे मौके पर ही घटनास्थल पर थाना कोन प्रभारी रामनारायण पासी ने शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही ट्रक के चेचिस के साथ ड्राइवर को थाने ले गए ।
पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

About the Author

Leave a Reply