अवैध खनन के मामले में हुई गिरफ्तारी ,भेजा जेल

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र

कोतवाली पुलिस ने स्थानीय क़स्बा निवासी पवन केसरी पुत्र बब्बन केसरी निवासी वार्ड नं 1 को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि करीब 2 माह पूर्व लेखपालों के तहरीर पर स्थानीय नदियों से अवैध बालू खनन को लेकर अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ,आज मुखबिर की सूचना पर आज सुबह कोतवाली के एसआई डीएन द्विवेदी ने जाबर पेट्रोल पंप के पास से अभियुक्त को धर दबोचा और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|

About the Author

Leave a Reply