तेज एक्सप्रेस न्यूज – संजय प्रसाद
नगर उंटारी – झारखंड
श्री बंशीधर नगर अनुमंडल क्षेत्र के केतार प्रखंड के प्रांगण में एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें महागठबंधन के सभी पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के जनता बीच 14 सूत्री मांगों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया.
केतार प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को राजपाल के नाम 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा l
जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष सूरज सिंह एवं प्रधान जिला महासचिव धर्मराज राम ने जनता को आश्वस्त किया बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है l
धरातल पर कार्य करेगी जनता की शोषण न हो
केंद्र सरकार के गलत नीतियों के विरोध में संवैधानिक रूप से हर समय विरोध करने के लिए हम सभी महागठबंधन के लोग मांग करते हैं
महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी या देश स्तर पर निजीकरण हो रहा हो या देश के संपत्तियों को दूसरे के हाथों में देने की व्यवस्था हो जातीय जनगणन सुनिश्चित कराने में जिस तरह का संवैधानिक पहल करना हो हम सभी एक साथ कदम से कदम मिलाकर लड़ाई लड़ना सुनिश्चित करेंगे
इन्हीं मुख्य बिंदुओं पर ध्यान रखते हुए मांग पत्र सौंपा गया है l इस कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य निर्मल पासवा, केंद्रीय कार्य समिति सदस्य सूर्यदेव मेहता, प्रखंड अध्यक्ष अमर राम, युवा नेता इकबाल खान, जिला सचिव तनवीर आलम, जनता दल के जिला अध्यक्ष सूरज सिंह, प्रधान जिला महासचिव धर्मराज भारती, नेता कन्हैया चौबे,शुशिल चौबे इत्यादि सहित विभिन्न पार्टियों के नेता मौजूद थे ।





