दस ओवरलोड बालू की गाडीयों पुलिस ने किया सीज

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –

छत्तीसगढ़ के शीशटोला और बसन्तपुर मार्ग से हो रहा ढुलान

बभनी/भाष्कर चतुर्वेदी
छत्तीसगढ़ के बसन्तपुर मार्ग और बभनी के शीशटोला मार्ग से महिनो से बालू का अवैध परिवहन हो रहा विभाग के लोग जानकर भी अनदेखा कर रहे है।बालू की गाडीयों मे परमिट का भी बड़ा हेरा फेरी है सुत्रो की माने तो सीमा पर बैठे बीचौलिए फर्जी कागजातो पर भी गाडीयों को पार करा रहे है।

शुक्रवार की सुबह छत्तीसगढ़ के बसन्तपुर और बभनी के शीशटोला मार्ग से आ रही दस ओवर लोड ट्रको को पुलिस ने पकड लिया और जाच के बाद ट्रको को पकड कर थाने खड़ा करा दी।और खनन विभाग को सुचना दी।बभनी के सागोबाध आसनडीह और शीशटोला तीन सीमावर्ती क्षेत्र से बालू का अवैध खनन हो रहा है सूत्रो की माने तो कुछ लोग गाव मे बालू इकठ्ठा कर टीपरो से बालू भरकर बेच दे रहे है।बालू कि ओवर लोड चल रही ट्रको से जहा एक ओर सड़को को क्षति पहुच रहा है वही अवैध कारोबारियों के हौसले बुलन्द है और धडल्ले से रात के अधेरे मे और सुबह ट्रको को पार करा रहे है।शुक्रवार को प्रभारी निरिक्षक अजय कुमार सिह द्वारा दस ट्रको के पकडने के बाद हडकंप मच गया।कार्यवाही की भनक लगते ही ट्रके सीमा पर ही खड़ी हो गयी।और मामला ठण्डा होने का इन्तजार करने मे लग गयी।

About the Author

Leave a Reply