तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
गुजरात में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है. विजय रुपाणी (Vijay Rupani) ने शनिवार को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा (Resign) दे दिया. उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी को आभार व्यक्त करता हूं. विजय रुपाणी ने शनिवार को ही राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें इस्तीफा सौंप दिया. उनके साथ डिप्टी सीएम नितिन पटेल भी राज्यपाल के पास गए थे ।
गुजरात में अगले साल दिसंबर 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके पहले विजय रुपाणी का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया जाना काफी अहम माना जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, अब नए नेतृत्व के साथ बीजेपी गुजरात में अगला चुनाव लड़ने जा रही है. पिछले कुछ महीनों से आम आदमी पार्टी भी राज्य में बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है. कोरोना वायरस की दूसरी लहर समेत कई मुद्दों को पार्टी ने जोर-शोर से उठाते हुए रुपाणी सरकार को घेरा है, जबकि कांग्रेस ने भी पिछले गुजरात चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था. इसके बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ता भी लगातार गुजरात में सक्रिय होकर मुद्दों को उठाते रहे हैं ।






