बघाडू में मकान ढ़हने से एक की मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र

कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में आज सुबह करीब 10 बजे सरकारी बंधा के बगल में स्थित एक घर के ढ़हने से 56 वर्षीय डोमन पुत्र स्वर्गीय कौलेशर की दबकर मौत हो गयी,ग्राम प्रधान अब्दुल्ला अंसारी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी जिस पर मौके पर पहुँची दुद्धी कोतवाली से डी एन डीवेदी एसआई शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतक खेती किसानी कर अपना जीवन यापन करता था ,जिसके तीन बच्चे हैं| एक पुत्र 35 वर्ष ,दूसरा 28 वर्ष व तीसरा 25 वर्ष का है|

About the Author

Leave a Reply