तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धि – सोनभद्र
दुद्धी स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के दो गांव में बारी बारी से डेंगू के मरीज पाए जाने से गांव में हड़कंप मच गया और स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की जांच के लिए गांव पहुंच गया गांव मैं और आसपास लोगों की मलेरिया किट के द्वारा जांच की गई बृहस्पतिवार को रजखड़ गांव में एक युवक बुखार आने के बाद अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा वहां पर युवक का डेंगू किट से जांच की गई तो पता चला कि युवक को डेंगू है युवक वाराणसी मैं परीक्षा देने गया हुआ था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर गिरधारी लाल ने युवक को उपचार के लिए अस्पताल के वार्ड में भर्ती किया और इलाज शुरू हो गया आज दूसरे दिन युवक का इलाज जारी है और युवक पूरी तरह से ठीक है इससे पूर्व धनोरा गांव में एक के युवक डेंगू से पीड़ित मिला था जो अब पूरी तरह से ठीक हो गया है चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर गिरधारी लाल ने बताया कि रज खड़ गांव स्वास्थ्य महकमे की टीम युवक के घर के सभी लोगों के तथा आसपास के दर्जनों लोगों का कीट से जांच की गई तो रिपोर्ट में सभी नेगेटिव मिले उन्होंने बताया कि गांव में मच्छर निरोधी दवा का छिड़काव कराए जाने के लिए जिला मुख्यालय को पत्र भेजा गया है डॉक्टर ने सभी लोगों से अपील किया है कि कहीं पानी इकट्ठा नहीं होने दे जहां पानी है वहां पर अस्पताल से दवा डालें अगर किसी व्यक्ति को बुखार या अन्य बीमारी हो तो तत्काल अस्पताल में आकर इलाज कराएं और जांच कराएं जिसे बीमारी का पता चल सके चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के सभी एएनएम आशाओं को सूचित किया गया है कि कहीं भी कोई बुखार आदि से पीड़ित हो तो उसे सलाह दें कि तत्काल अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं और इलाज कराएं उधर डेंगू के 2 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा हाई अलर्ट में है ।





