पदाधिकारियों और शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक आयोजित

तेज़ एक्सर्स न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

ग़ाज़ीपुर में आज.बी.आर.सी.सभागार में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जखनियां के पदाधिकारियों और शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।जिसमें14सितंबर कोसंगठन द्वारा प्रस्तावित धरने पर बिचार विमर्श किया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामजन्म सिंह यादव ने कहा कि इस धरने को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षकों का सहयोग आवश्यक है।आप सभी से अनुरोध है कि आप14सितंबर को एक दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर धरने में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने में सहयोग करें।उन्होंने सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों,अनुदेशकों और रसोईयों को बढ़ चढ़ कर धरने में भाग भाग लेने का अनुरोध किया ।साथ शिक्षकों से कहा कि किसी भी संगठन की सफलता में उसके सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।इस अवसर पर मंत्री राम जी पाण्डेय,अरविन्द कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजदेव राम उपाध्यक्ष , प्रचार मंत्री अवनीश यादव,रामकुंवर सिंह यादव कौशल प्रसाद विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष लालचन्द्र गुप्ता भी उपस्थित रहे।अध्यक्ष राम जन्म सिंहऔर रामबचन सिंह यादव राजकुमार आदि ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर बी.आर.सी .जखनियां, तहसील जखनियां सहित कई स्थानों पर पोस्टर भी चिपकाने का कार्य भी किया। संचालन राधेश्याम यादव ने किया।

About the Author

Leave a Reply