भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता शिवधार सिंह की अध्यक्षता

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर – उत्तर प्रदेश

ग़ाज़ीपुर सैदपुर विधान सभा के सियावा इंटर कालेज में भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता शिवधार सिंह की अध्यक्षता मे किया गया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि सुशील त्रिपाठी “ महामंत्री” काशी क्षेत्र ने कहा की समाज के वरिष्ठ और प्रबुद्ध वर्ग सदैव से विचारधारा के साथ भाजपा से जुड़ा हुआ है।नैतिक रूप से भाजपा ने समाज के प्रबुद्धजनों का समय समय पर पाथेय स्विकार किया और संगठन को मजबूत किया है।अगर यह कहा जाए की समाज के व्यवहार विचारों मे भाजपा कार्यकर्ताओं की गौरवशाली गरिमा के आधार पर हमारे संगठन के प्रबुद्ध जन है जो नेतृत्व को सदैव अपने सानिध्य मे दिशानिर्देश प्रदान करते है। भारतीय जनता पार्टी मे समाज के वरिष्ठ, बुजुर्ग तथा प्रबुद्धजनों का सदैव सम्मान रहा है। उन्होंने कहा की यह वर्ग समाज का सदैव मार्ग दर्शक रहा है। जो समय समय पर कठिन परिस्थितियों मे अपने अनुभव और ज्ञान के मजबूती से समाज को उबारने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 35 ए ,370 और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर राष्ट्र ने विजय प्राप्त किया है ।
विधानसभा प्रभारी सुनील जैन ने कहा की पहले की सरकारों व आज की सरकार में अब साफ अंतर दिखने लगा है।उन्होंने कहा की पुर्व की सरकार मे गुंडे, बदमाशों को संरक्षण प्राप्त था। जिससे हमारे समाज और व्यपारियो में भय का माहौल था। आज मोदी और योगी की सरकार में गुंडे, बदमाश जेल में है। योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जन जन तक पहुँच रही है। प्रदेश मे विकास के साथ साथ जनसमस्याओं के निराकरण मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों ने एतिहासिक कार्य किया है।उन्होंने कहा की आज प्रदेश मे अमन और चैन का जो स्वच्छ वातावरण है वह भाजपा सरकार की उपलब्धि है।
पुर्व प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय ने कहा की देश मे लोकतांत्रिक मूल्यों के निर्वहन मे भाजपा सरकारों की कोई बराबरी नही है। भाजपा परिवार में सभी वर्गों का एकसमान सम्मान दिया जाता है।सम्मेलन का संचालन श्रीकांत सिंह ने किया।
कार्यक्रम के जिला संयोजक अशोक पाण्डेय, सहसंयोजक सन्तोष चौहान, महामंत्री दयाशंकर पाण्डेय, उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह, मण्डल अध्यक्ष अश्वनी पाण्डेय, प्रवीण त्रिपाठी, मार्कंडेय चौहान, श्याम कुँवर मौर्य,युवा मोर्चा के जिला मंत्री अनूप जायसवाल उर्फ अनुराग, वरिष्ठ नेत्री शिला सोनकर, क्षेत्रीय मीडिया सहसंयोजक पूनम मौर्य, रमाकांत सिंह, गिरीश सिंह, हरिहर पाण्डेय, रामकुंवर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, समुंत यादव, प्रबंधक आदर्श इंटर कालेज सियावा पंकज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

About the Author

Leave a Reply